अपराध

पिपराटांड़ में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस कानून के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सख्ती से जांच कर रही है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पिपराटांड़ में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संवेदनशील मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को विधिवत रूप से हिरासत में लेते हुए पलामू न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया है. मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सख्ती से जांच कर रही है.

थाना प्रभारी के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बीदरा निवासी बच्चन पासवान के 19 वर्षीय पुत्र धनन्जय पासवान को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी निलेश कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में प्रस्तुत कर दिया गया है. आगे माननीय न्यायालय के निर्देशों के आधार पर अग्रतर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिमडेगा सख्त, रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहा सघन निगरानी अभियान

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा