शराब जब्त

XUV 500 कार से बिहार ले जाई जा रही 1968 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक फरार

41 पेटी ऑफिसर्स चॉइस बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
XUV 500 कार से बिहार ले जाई जा रही 1968 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक फरार

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क:  चौपारण थाना क्षेत्र के पडरिया पुल के पास पुलिस ने एक सफेद रंग की XUV 500 से 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. कुल 1968 बोतल जब्त की गई हैं. पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को सूचना मिली थी कि केन्दुआ मोड़ की ओर से एक सफेद XUV 500 वाहन में अवैध शराब लोड कर कठम्बा की तरफ भेजी जा रही है.

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई. टीम में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, दिव्य प्रकाश, बादल कुमार महतो और सशस्त्र बल शामिल थे.

पुलिस टीम ने ग्राम पडरिया पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक सफेद रंग की XUV 500, रजिस्ट्रेशन नंबर BR01F-9361 आती दिखी. पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर झाड़ी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली. गाड़ी की डिक्की और बीच सीट से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 41 पेटी बरामद हुई. हर पेटी में 48 बोतल, यानी कुल 1968 बोतल, 180 ML की शराब थी.

बरामद सामान:  
1. ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की - 41 पेटी, 1968 बोतल  
2. सफेद XUV 500 - रजि0 सं0 BR01F-9361
"गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई. वाहन जब्त कर लिया गया है. फरार चालक की पहचान की जा रही है. शराब तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई होगी."

पुलिस ने जब्त शराब और वाहन को थाने लाकर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद झारखंड के रास्ते तस्करी की कोशिशें लगातार हो रही हैं, जिसे रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सुहाग की मेहंदी भी नहीं उतरी, तीन माह में उजड़ गया संसार, दोनों किडनी फेल होने से ममता की मौत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा