लंबा सड़क जाम

चौपारण में लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, सड़क पर रेंग रही गाड़ियां; लोग परेशान 

दनुवा घाटी से लेकर गया रोड और बरही रोड तक लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.

By : Dipali Kumari
चौपारण में लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, सड़क पर रेंग रही गाड़ियां; लोग परेशान 

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र में एक बार फिर महाजाम की स्थिति बन गई है. दनुवा घाटी से लेकर गया रोड और बरही रोड तक लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. 
सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण आए दिन यहां जाम की समस्या बनी रहती है. आज लगे जाम में छोटी गाड़ी से लेकर बड़ी गाड़ियां तक सभी फंसी हुई है और चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण राहगीरों को सड़क पार करने में भी काफी दिक्कत हो रही है. बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई घंटों से वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं. आए दिन लगने वाले इस जाम से लोग परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: सोशल मीडिया ने मिलाया बिछड़ा परिवार, 20 दिन बाद विजयवाड़ा से मजदुर की सकुशल घर वापसी

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.