भटकता मिला बच्चा

बोकारो: सदर अस्पताल के पास भटकता मिला 3 साल का बच्चा

युवकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने साथ रखा और काफी खोजबीन के बाद उसके परिजनों को ढूंढ निकाला.

By : Dipali Kumari
बोकारो: सदर अस्पताल के पास भटकता मिला 3 साल का बच्चा

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
 बोकारो सदर अस्पताल के पास आज शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 3 साल का एक बच्चा अकेले भटकता हुआ मिला. बच्चा अपने घर और परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहा था. युवकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने साथ रखा और काफी खोजबीन के बाद उसके परिजनों को ढूंढ निकाला.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ युवकों की नजर सदर अस्पताल के आसपास अकेले घूम रहे करीब 3 साल के बच्चे पर पड़ी. युवकों ने बच्चे से उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बच्चा कुछ स्पष्ट नहीं बता सका.
इसके बाद युवकों ने बच्चे को अपने साथ लिया और पास की एक चाय दुकान के पास पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. काफी देर तक पूछताछ और खोजबीन के बाद पता चला कि बच्चा पास की झोपड़पट्टी में रहने वाले पवन कुमार का नाती है. इसके बाद युवकों ने पवन कुमार से संपर्क किया.

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे की पहचान की. परिजनों के अनुसार, बच्चा बीती रात एक निजी उत्सव में परिवार के साथ आया था. सुबह खेलते-खेलते वह घर से बाहर निकल गया और परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी. 
बच्चे के सकुशल परिजनों से मिलने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं, मासूम को सुरक्षित रखने और उसके परिवार तक पहुंचाने में युवकों द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक!  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कहा- लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच
 
संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.