कोर्ट न्यूज

निवारणपुर RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमला मामले में आरोपियों की 7 दिनों की एनआईए रिमांड पूरी, कोर्ट में किए गये पेश

सभी आरोपी ISI फंडेड तहरीक ए तालिबान से जुड़े पाए गए है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
निवारणपुर RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमला मामले में आरोपियों की 7 दिनों की एनआईए रिमांड पूरी, कोर्ट में किए गये पेश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के निवारणपुर RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमला मामले में आरोपी अमन अंसारी और शायम सूजन को कोर्ट में पेश किया गया. जांच एजेंसी NIA द्वारा रिमांड पर लेकर दोनों से 7 दिनों तक  पूछताछ की जा चुकी है. रिमांड अवधि पूरी होने पर एजेंसी ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. 2 जुलाई को NIA ने दोनों को रिमांड पर लिया था. सभी आरोपी ISI फंडेड तहरीक ए तालिबान से जुड़े पाए गए है.

16 जून को रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय में यह पेट्रोल बम हमला हुआ था. वारदात के बाद सैफ अंसारी, अमन अंसारी और शायम सूजन को गिरफ्तार किया गया था. सैफ अंसारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. सैफ के पैर में गोली लगी थी. जिसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था. एनआईए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर मामले की जांच कर रही है. मामले को लेकर  NIA ने देशभर के 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी. चुटिया थाने में दर्ज केस को NIA ने टेकओवर किया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा