निक्षय पोषण योजना के तहत बुड़मू में 72 टीबी मरीजों

निक्षय पोषण योजना के तहत बुड़मू में 72 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, जिले में 1550 लाभुकों का लक्ष्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुड़मू में बुधवार को निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम सीएमपीडीआई एवं आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के स

By Vaibhaw Vikram
निक्षय पोषण योजना के तहत बुड़मू में 72 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, जिले में 1550 लाभुकों का लक्ष्य

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत
बुड़मू/डेस्क:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुड़मू में बुधवार को निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम सीएमपीडीआई एवं आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कुल 72 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई. पोषण किट का वितरण सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद अंसारी एवं डॉ. स्वाती मुर्मू की उपस्थिति में किया गया. 

इस अवसर पर बताया गया कि परियोजना के तहत पूरे रांची जिले में 1550 टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान का संचालन आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा किया जा रहा है, ताकि टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ आवश्यक पोषण भी मिल सके. कार्यक्रम में आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से प्रोजेक्ट हेड योगिता बोरकर, प्रोजेक्ट कंट्रोलर अनी भूषण राय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार तथा गुड्डू ठाकुर उपस्थित रहे. 

सभी वक्ताओं ने टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए संतुलित आहार और नियमित उपचार के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार (एसटीएस, बुड़मू) ने किया, जबकि परवेज खान (एलटी) का विशेष सहयोग रहा. इसके अलावा अफरोज अंसारी एवं शेखर कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज, सभी अखाड़ों की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा