न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 730 करोड़ रुपये की GST चोरी के मामले में जेल में बंद कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया की जमानत याचिका पर आज बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पक्ष रखा गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में आज सुनवाई हुई.
बताते चलें कारोबारी अमित अग्रवाल पर फर्जी कंपनियों और जाली दस्तावेजों के माध्यम से 730 करोड़ रुपये की GST चोरी का आरोप लगा है. पहले ही 25 मई 2026 को PMLA कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. उसी आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. अमित अग्रवाल की ओर से वरीय अधिवक्ता अजित कुमार ने पक्ष रखा. वहीं ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास ने अपना पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें: JPSC कार्यालय घेराव: तमाड़ में रोके गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जमकर कर रहे नारेबाजी