सम्मान

चाईबासा के शहीद पार्क में 85 वर्षीय पाचू यादव सम्मानित, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

हर व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए

चाईबासा के शहीद पार्क में 85 वर्षीय पाचू यादव सम्मानित, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: चाईबासा में मॉर्निंग वॉक ग्रुप चाईबासा ने आज शहीद पार्क में स्वास्थ्य के प्रति समर्पण और समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के पाचू यादव को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने की. सुबह की सैर के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने पाचू यादव को गुलदस्ता भेंट किया. इसके बाद अन्य सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.इस अवसर पर पाचू यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उम्र कोई बाधा नहीं है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए. साथ ही किसी न किसी रूप में फिजिकल एक्टिविटी या योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही हम जीवन का आनंद ले सकते हैं और अपने सभी सामाजिक व पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं. उनकी बातों को सुनकर उपस्थित लोग काफी प्रेरित हुए.

सम्मान के जवाब में पाचू यादव ने भी ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों रामानुज शर्मा, पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता, राजेश कुशवाहा, संजीत कुमार गुप्ता, महेंद्र निषाद, रवि विश्वकर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, गीगा, सुनील प्रसाद, दिनेश प्रसाद और चौमाल जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.मॉर्निंग वॉक ग्रुप केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं है. ग्रुप सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पप्पू निषाद, राजेश कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, पवन शर्मा, सुजीत कुमार, मनदीप साव, अंजीत साव, शरद गर्ग, महावीर, मनोज बाबू, मोहंती जी, प्रेम निषाद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में होगा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 7वां संस्करण, झारखंडी भाषाई फिल्मों की एंट्री निःशुल्क

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा