विशेष गहन पुनरीक्षण

बसिया में SIR के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग के लिए कोनबीर में लगा शिविर, 87 मतदाताओं की हुई स्थल पर मैपिंग

यह शिविर बसिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर प्रकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बसिया में SIR के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग के लिए कोनबीर में लगा शिविर, 87 मतदाताओं की हुई स्थल पर मैपिंग

न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसे लेकर बसिया प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. इसी उद्देश्य से कोनबीर पंचायत भवन परिसर में 7 बूथों के अनमैप्ड  मतदाताओं के लिए एक विशेष मैपिंग शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर बसिया के अनुमंडल पदाधिकारी  सुधीर प्रकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

194 में से 87 मतदाताओं की मैपिंग पूरी

शिविर में चिन्हित 7 बूथों के कुल 194 अनमैप्ड मतदाता सूचीबद्ध थे. SDO सुधीर प्रकाश की मौजूदगी और प्रशासनिक टीम की सक्रियता से मौके पर ही 87 मतदाताओं के आवश्यक कागजातों का सत्यापन कर उनकी मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गई.

 बचे हुए मतदाताओं को शीघ्र कागजात जमा करने के निर्देश 

SDO सुधीर प्रकाश ने शेष बचे मतदाताओं को अपने संबंधित आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द बीएलओ (BLO) या  अगले सिवीर में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि "प्रशासन की प्राथमिकता है कि SIR के तहत कोई भी मतदाता छूटने न पाए, ताकि सभी मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर सकें."

इस शिविर के दौरान कोनबीर पंचायत की मुखिया अमृता देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने ग्रामीणों और छूटे हुए मतदाताओं से अपील की कि वे अपने कागजात जल्द उपलब्ध कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दुरुस्त कराएं.

यह भी पढ़ें: मंगलम कोलफील्ड की सुरक्षा व्यवस्था का ASP वेदांत शेखर ने लिया जायजा, MD ने किया स्वागत

संबंधित सामग्री

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>