हादसा

नयाग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बारीपदा रेफर

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
नयाग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बारीपदा रेफर

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  शामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में नयाग्राम के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पश्चिम बंगाल के राणाघाट से छत्तीसगढ़ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोग किसी निजी कार्य से राणाघाट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे. नयाग्राम के समीप पहुंचने पर कार अचानक फिसल गई. चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद कार सड़क पर कई बार घूमते हुए पलटकर सड़क किनारे जा गिरी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.

घायलों की पहचान राणाघाट निबासी राजेश सिंह, तारक मंडल, जाकिर हुसैन और किसन रॉय के रूप में हुई है. हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया तथा इसकी सूचना शामसुंदरपुर थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही शामसुंदरपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने राजेश सिंह और जाकिर हुसैन की स्थिति गंभीर पाई. दोनों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बारीपदा रेफर कर दिया गया. 

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सड़क पर फिसलन और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने और वाहन चालकों से बारिश के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: रजवाडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा