मुलाकात

कोयलांचल नागरिक मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार से की मुलाकात

झरिया की ज्वलंतशील समस्याओं से अवगत कराया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कोयलांचल नागरिक मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार से की मुलाकात

न्यूज11  भारत

झरिया/डेस्क: झरिया . कोयलांचल नागरिक मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें झरिया के विभिन्न समस्याओं के मुद्दों से संबंधित एक ज्ञापन दीया . जहां उन्होंने झरिया के ज्वलंतशील समस्याओं से उन्हें अवगत कराने का कार्य किया . इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए कहा कि झरिया के चारों ओर ओबी का एक पहाड़ खड़ा कर दिया गया है . जमीन मकान का कोई मूल्य (वैल्यू) नहीं है . झरियावासियों का मोटेशन का रसीद भी नहीं कटता है . स्थिति यह है कि कब कहां पर भू - धंसान हो जाए और जान माल का बड़ा हानि हो जाए पता नही, इसके लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है . झरिया में रहने वाले लोग किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं और भय के माहौल में अपना जीवन यापन कर रहे हैं .

वही झरिया में सड़क, साफ - सफाई या पानी कि समुचित व्यवस्था नहीं है, लोग बदहाली में जी रहे हैं . ऐसे समय में सरकारी विभागों के द्वारा जनता से शुल्क वसूलने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं . वही यदि बात जनता के मूलभूत सुविधाओं की हो तो वह धरातल पर नदारत है . डीएमएफटी फंड का गठन ही इसलिए किया गया था कि औद्योगिक क्षेत्र से होने वाले दुष्प्रभाव जिससे क्षेत्र की जनता को दिक्कत हो वैसे दुष्प्रभाव को खत्म करने एवं स्थानीय लोगों के मूलभूत सुविधाओं व विकास के लिए उसका उपयोग किया जाए . मगर झरिया में डीएमएफटी फंड का उपयोग धरातल पर नहीं है .

इन सब बातों को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि  इन बातों पर सकारात्मक पहल करने का कार्य किया जाएगा . क्योंकि इसमें और भी कई विभाग शामिल है जिससे आप मिले और उन्हें भी इन बातों से अवगत कराएं साथ ही उन्होंने कहा कि झरिया में जो ट्रेड लाइसेंस के लिए होल्डिंग टैक्स देने की बातें हैं उन पर विचार कर मैं जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाऊंगा . वहीं प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने कहा कि आगे भी इन मामलों को लेकर जनप्रतिनिधियों से, उच्च अधिकारियों से एवं मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे समाधान के लिए अपनी बातों को रखने का कार्य करेंगे .प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राजकुमार अग्रवाल, अमित साहू  दीपू, रमेश अग्रवाल, अशोक बरनवाल, रवि वर्मा, सिवान श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे 

यह भी पढ़ें: सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें. आयुक्त दक्षिण छोटानागपुर ने दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा