A harmonious atmosphere prevailed in Gomoh and Top

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

By Vaibhaw Vikram
मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया. विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मुहर्रम की परंपराओं का निर्वहन किया. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सौहार्द का माहौल बना रहा.

मुहर्रम पर्व के अवसर पर हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो एवं तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बीच पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ.

इस दौरान तोपचांची अंचल अधिकारी नीलू तुडू , प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार और विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचकर लोगों को मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव, भाईचारे तथा सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की.

यह भी पढ़ें: सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा