राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: चैनपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के समीप दोपहर अगलगी की घटना सामने आई है, जिसमें दो लकड़ी की गुमटी जल कर रख हो गई और एक बैग स्टोर कुछ समाने जली गई.इस हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को तीन बजे अचानक लगी इस आग में एक लकड़ी की गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं उसके समीप स्थित 'राज बैग' स्टोर में रखा लाखों रुपये का कीमती स्टॉक जलकर नष्ट हो गए. घटना की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई.
ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को बाजार के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया. अन्यथा पूरा अगल बगल की दुकान इसकी चपेट में आ सकता था और एक बड़ा हादसा हो जाता.घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार और मुखिया शोभा देवी तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने जल चुकी दुकानों का मुआयना किया और पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बंधाया. आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं.