न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रांची डीसी, एसएसपी सहित मुहर्रम कमिटी के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे. इस दौरान मुहर्रम को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द में सम्पन्न करने पर चर्चा हुई. सुरक्षा को लेकर भी रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पर्व-त्यौहार के मौके पर खलल डालने की कोर्शिश की तो सख्त कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपत्तिजनक पोस्ट होने पर कड़ी कार्रवाई होगी. रांची DC मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस तय रूट और समय पर निकलेगा. मुहर्रम कमिटियों को झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा. सभी लोगों के साथ मिलकर मुहर्रम को सम्पन्न करना है.
यह भी पढ़ें- महेश सुरीन हत्याकांड मामले में 25 जून को आएगा कोर्ट का फैसला
रांची में मुहर्रम को लेकर हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक, डीसी-एसएसपी सहित सामाजिक संगठन के लोग रहे मौजूद
रांची में मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रांची डीसी, एसएसपी सहित मुहर्रम कमिटी के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा