3 लाख में बिककर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर बाड़मेर पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर परिवार से मिलाया

By Pramod Kumar
3 लाख में बिककर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर बाड़मेर पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर परिवार से मिलाया

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा में मानव तस्कर किस तरह हावी हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां की एक बेटी का मानव तस्कर तीन लाख में सौदा कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास बाड़मेर पहुंचा दिये थे. 

मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र के जेरवा गांव निवासी एक युवती को पड़ोस गांव के कुछ मानव तस्कर बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाकर प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिए. वहां से प्लेसमेंट एजेंसी के दलालों ने युवती को मेरठ में बेचा, इसके बाद युवती को तस्करों ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास बाड़मेर ले जाकर 03 लाख रुपए में बेच दिया. जहां उक्त युवती के साथ काफी अत्याचार किया गया. इस दौरान इसे एक बच्चा भी हुआ. युवती पर जब अत्याचार हद से ज्यादा होने लगा तब उसने किसी तरह सिमडेगा में अपनी मां से संपर्क की. जिसके बाद ये मामला सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे तक पहुंची. एसपी सिमडेगा को मामले की जानकारी होने के बाद एचटीयू थाना में मानव तस्करी का मामला दर्ज करते हुए एक टीम गठित की गई. पुलिस की टीम ने बाड़मेर राजस्थान जाकर युवती को रेस्क्यू कर सिमडेगा लाई और उसे परिजनों को सौंपा.

यह भी पढ़ें: दिव्यांग निमाई प्रमाणिक की संवेदनशील सोच से भावुक हुए डीसी अजय नाथ झा, विद्यालय मरम्मति का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा