फुटबॉल

मनोहरपुर प्रखंड के घाघरा में अभिनव समिति घाघरा की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

संत अगस्तीन कॉलेज ने अभिनव समिति घाघरा को हराकर उद्घाटन मैच जीता

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मनोहरपुर प्रखंड के घाघरा में अभिनव समिति घाघरा की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के घाघरा के मैदान में अभिनव समिति घाघरा की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर शुभारंभ हुआ.टूर्नामेंट  का उद्घाटन मैच अभिनव समिति घाघरा बनाम  संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर टीम के बीच खेला गया.दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा,जिसमें  संत अगस्तीन कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया.आयोजक पंचायत मुखिया अशोक बंदा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 9 अगस्त को  खेला जाएगा.उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहला,दूसरा, तृतीय और चतुर्थ स्थान आने वाले टीम को पुरस्कार स्वरूप एक विशाल खस्सी समेत नगद राशि पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा.वहीं महिला फुटबॉल क्लब देकर सम्मानित किया जाएगा.

इस अवसर पर पंचायत मुखिया अशोक बंदा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों की जानकारी दी.उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे,अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर ग्रामीण मुंडा सुधीर महतो, पुर्व मुखिया दशरथ फुर्ती, समाजसेवी मुना महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक घांसीराम महतो,सुशील महतो,अमर महतो, नरसिंह महतो आदि अभिनव समिति के सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: विधायक नवीन जयसवाल और पूर्व स्वास्थ मंत्री भानु प्रताप शाही ने सदर अस्पताल जाकर राहुल क्रांति के स्वास्थ्य का हाल जाना

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा