तिरंगा यात्रा

स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा कॉलेज परिसर

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश को सशक्त बनाने का आह्वान

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा कॉलेज परिसर

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, बनहत्ती में गुरुवार को एन.एस.एस. इकाई-1 के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.

यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान का प्रतीक है. हर घर पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया.

एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर जमैयार के नेतृत्व में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर से बनहत्ती मुख्य मार्ग तक पदयात्रा की. यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "तिरंगा हमारी शान है, यह हमारा स्वाभिमान है" के नारों से वातावरण गूंज उठा.

छात्रों ने रास्ते में घरों पर तिरंगा बांधा और राहगीरों को तिरंगा देकर देशभक्ति का संदेश दिया. इस पहल से एन.एस.एस. का उद्देश्य भी साकार हुआ और युवाओं में सामाजिक चेतना व राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस यात्रा ने छात्रों में अनुशासन, एकता और देशभक्ति का स्पष्ट संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: पतरातू में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह का न्यू मार्केट चौक पर हुआ जोरदार स्वागत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा