कार्रवाई

बेंगाबाद के परशुरामडीह गांव समीप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बेंगाबाद के परशुरामडीह गांव समीप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह और अंचल अधिकारी सफी आलम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर परशुरामडीह गांव के समीप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया.  

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बालू माफिया नदी किनारे से अवैध रूप से बालू उठाकर ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. इस दौरान बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया, जबकि चालक मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया.  

प्रशासन ने जप्त ट्रैक्टर को थाने लाकर खनन विभाग को अग्रतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर के कागजात और मालिक की पहचान की जा रही है. नियमों के अनुसार उस पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

इस कार्रवाई के बाद इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी. अंचल अधिकारी सफी आलम ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे अवैध बालू उठाव की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं - उपायुक्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा