विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हर बिगहा गांव में घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर ट्रैक्टर मालिक योगेंद्र सिंह ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. योगेंद्र सिंह ने आवेदन में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद वह सोने चले गए. उस समय उनका ट्रैक्टर संख्या BRGB 9787 घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था.
13 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे उठने पर ट्रैक्टर वहां नहीं मिला. इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन की गई, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैक्टर अप्रैल 2026 में औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलासपुर निवासी शुभम कुमार सिंह से खरीदा था. हालांकि, ट्रैक्टर अभी उनके नाम पर स्थानांतरित नहीं हुआ है. योगेंद्र सिंह ने पुलिस से चोरी गए ट्रैक्टर की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में रीमा सेवा सदन पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, नियमों की धज्जियां उड़ाने पर अस्पताल सील