शादी का झांसा देकर विधवा महिला का वर्षों तक यौन शोषण, आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
शादी का झांसा देकर विधवा महिला का वर्षों तक यौन शोषण, आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद /डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का कई वर्षों तक यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी अभियुक्त नवीन कुमार तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी (26 वर्ष), पिता राजेंद्र तिवारी, ग्राम बेनिकला टोला तिवारी बीघा, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू, पर आरोप है कि उसने एक विधवा महिला को विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया. जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी कथित रूप से अपने वादे से मुकर गया.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को शनिवार, 30 मई 26 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: झारखण्ड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, औद्योगीकरण, भवन नियमितीकरण, व्यापारिक समस्याओं पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा