बहरागोड़ा के बनकटिया गांव में घुसा जंगली हाथी, 'रामलाल', जान-माल के खतरे से ग्रामीणों में दहशत

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बहरागोड़ा के बनकटिया गांव में घुसा जंगली हाथी, 'रामलाल', जान-माल के खतरे से  ग्रामीणों में दहशत

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड के बनकटिया गांव में मंगलवार सुबह 'रामलाल' नामक जंगली हाथी के प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथी के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों के लोग सतर्क हो गए.ग्रामीणों के अनुसार, भोजन और पानी की तलाश में जंगली हाथी अक्सर रात के समय गांवों की ओर रुख कर रहे हैं. इससे न केवल जान-माल का खतरा बढ़ गया है, बल्कि किसानों की खेती भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. विशेष रूप से धान की नर्सरी (बिछड़ा) को नुकसान पहुंचने का खतरा किसानों को चिंतित कर रहा है.

वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और उसे सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है. विभाग ने ग्रामीणों से हाथी के नजदीक न जाने, उसे किसी भी प्रकार से उकसाने से बचने तथा रात के समय आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि हाथी खेतों में घुसकर धान के बिछड़े को नष्ट कर देता है, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और खेती को भारी नुकसान होगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के गांवों में प्रवेश की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है.फिलहाल गांव में भय और सतर्कता का माहौल बना हुआ है तथा लोग हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 री-एग्जामिनेशन को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा