संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के करमाहा टोला निवासी रविंद्र बैठा के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बैठा ने सोमवार की सुबह अपने घर वालों से झगड़ा कर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना के कारण उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया है. अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद भी युवक की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान विकास कुमार तुरंत अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें: झामुमो नेता केपी सोरेन ने शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि