न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर छात्रों और सरकार के बीच गतिरोध अभी तक समाप्त नहीं हुआ है. सोमवार को विधानसभा घेराव के समय छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विधानसभा मार्च का ऐलान किया है. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ आन्दोलनरत छात्र भी विधानसभा घेराव के लिए तैयार है. एबीवीपी और छात्र रांची की पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च करेंगे.
उधर, रांची के पुरानी विधानसभा के पास ABVP के कार्यकर्ता और छात्रों रोकने के लिए पुलिस पहुंच गई है. पुलिस ABVP के कार्यकर्ताओं को डिटेन भी कर सकती है. पुलिस का प्रयास है कि पुरानी विधानसभा से आगे कार्यकर्ताओं और छात्रों को बढ़ने नहीं दिया जाये. मौके पर हटिया डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी मौजूद हैं.
इस बीच रांची पुरानी विधानसभा के पास एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. जिससे कार्यकर्ताओं पर पुलिस में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई है.
यह भी पढ़ें: घाघरा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का हंगामा, घाघरा चांदनी चौक घंटों रहा जाम