सड़क हादसा

चौपारण में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा दूध लदा कंटेनर, चालक घायल

हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

By : Dipali Kumari
चौपारण में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा दूध लदा कंटेनर, चालक घायल

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र के जोकट के समीप आज मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंडीगढ़ से रांची जा रहा दूध लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार दूध लदा कंटेनर कंटेनर (PB-11-CJ-2444) चंडीगढ़ से रांची की ओर जा रहा था. जैसे ही कंटेनर चौपारण थाना क्षेत्र के जोकट के पास पहुंचा, चालक को अचानक झपकी आ गई और कंटेनर सड़क किनारे अनियंत्रित हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घायल चालक को कंटेनर से बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और यातायात को सुचारू कर दिया गया है.
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चालक की स्थिति खतरे से बाहर है. नींद में वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Train News: किता - सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य से कई ट्रेनें आज प्रभावित, हटिया से चलने वाली दो ट्रेन रद्द

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.