बिजली चोरी

पलामू: बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 1 लाख 30 हजार का लगा जुर्माना 

बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. साथ ही 6 लोगों पर कुल 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

By News11 Bharat
पलामू: बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 1 लाख 30 हजार का लगा जुर्माना 

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 
पलामू/डेस्क:
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की गई. अभियान के दौरान बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई. सभी 6 लोगों पर कुल 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

जांच के दौरान इमामबाड़ा निवासी पिंटू कुमार चौरसिया, मकबरा रोड निवासी बिट्टू कुमार गुप्ता, निमाहत निवासी दिनेश पासवान, निमाहात निवासी दीपु यादव, पथरा निवासी विकास कुमार तथा दानिश अली को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. इसके बाद सभी आरोपितों के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया. दल में कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो के अलावा संतोष कुमार सिंह, राजकुमार यादव, बबन कुमार एवं अशोक मेहता शामिल थे. 

बिजली विभाग के अनुसार बिजली चोरी के विरुद्ध निगम का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. बिजली विभाग कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो ने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील करते हुए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन, नवदंपति को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा