फर्जी आईडी

डीसी के बाद अब पलामू के पत्रकार की फर्जी आईडी बनाकर मांगे जा रहे पैसे, साइबर ठगों का जाल सक्रिय

पलामू जिले में साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार पांव पसार रहा है. ठगों ने अब आम लोगों के साथ-साथ जिले के अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

By Ark Sahuliyar
डीसी के बाद अब पलामू के पत्रकार की फर्जी आईडी बनाकर मांगे जा रहे पैसे, साइबर ठगों का जाल सक्रिय

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले में साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार पांव पसार रहा है. ठगों ने अब आम लोगों के साथ-साथ जिले के अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. हाल ही में पलामू के उपायुक्त (डीसी) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का मामला सामने आया था. इस घटना के अभी कुछ ही दिन बीते थे कि अब स्थानीय पत्रकार दीपक तिवारी भी इस फर्जीवाड़े का शिकार हो गए हैं.

साइबर ठगों ने पत्रकार दीपक तिवारी की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल तैयार की है. इस फर्जी आईडी के जरिए उनके परिचितों और आम लोगों से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है. एक के बाद एक सामने आ रहे इन मामलों ने जिले के प्रशासनिक और पत्रकारिता जगत समेत आम लोगों की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी अब समाज के जाने-पहचाने चेहरों का मोहरा बनाकर लोगों का भरोसा जीतना चाहते हैं, ताकि वे आसानी से ठगी का शिकार बन सकें. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी परिचित या प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से पैसे की मांग किए जाने पर बिना पूरी तरह जांच-पड़ताल और सत्यापन किए कोई भी राशि ट्रांसफर न करें. संदिग्ध प्रोफाइल दिखने पर तुरंत संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे रिपोर्ट करें और साइबर पुलिस को इसकी सूचना दें. जिले में बढ़ते इस डिजिटल फ्रॉड से निपटने के लिए प्रशासन और आम जनता दोनों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा