Aim to complete e-KYC of Ayushman Bharat Yojana be

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

By Vaibhaw Vikram
आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 
चंदवा/डेस्क:
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों ने पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत E-KYC समय पर पूरा कराने पर विशेष जोर दिया.

बैठक में कहा गया कि आयुष्मान कार्डधारियों का E-KYC पूर्ण होने से उन्हें योजना के तहत मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा. अधिकारियों ने सभी पीडीएस डीलरों एवं वीएलई संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारक परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा E-KYC कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें.

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि 15 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत E-KYC का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए. इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कृष्णकांत कुमार (एमटीएस), विकास रंजन (आयुष्मान मित्र), जन वितरण प्रणाली के डीलर एवं वीएलई/सीएसपी संचालक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा