समर्थन

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर अनशनकारियों के समर्थन में उतरी आजसू, नेताओं का आंदोलन तेज करने का संकेत

नेताओं ने अनशनकारी का हालचाल जाना और स्वास्थ्य स्थिति की सूचना सदर एसडीओ व पलामू के सिविल सर्जन को दी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर अनशनकारियों के समर्थन में उतरी आजसू, नेताओं का आंदोलन तेज करने का संकेत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली में लिखित परीक्षा की मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे सत्यनारायण शुक्ला से गुरुवार को आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला, केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला तथा पार्टी सदस्य प्रवीण पांडेय अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया.

नेताओं ने अनशनकारी का हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मौके पर ही सदर एसडीओ एवं पलामू के सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी. उन्होंने प्रशासन से अनशनकारी के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने की मांग की.

इस अवसर पर आजसू नेताओं ने कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लिखित परीक्षा के माध्यम से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है और यदि आवश्यकता पड़ी तो पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी अनशन में शामिल होकर आंदोलन को और मजबूत करेंगे.

नेताओं ने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: आदिवासी दिवस व करमपर्व की तैयारियां तेज, निकाली जाएगी भव्य पदयात्रा, राजी पड़हा भवन कुडू में बैठक में निर्णय

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा