Amanat Ali Inter College, Bundu, signs MoU with Me

बुंडू के अमानत अली इंटर महाविद्यालय ने Mentor Eduserv के साथ किया MoU, छात्रों को मिलेगी NEET-JEE की विशेष कोचिंग

अमानत अली इंटर महाविद्यालय, बुंडू के प्राचार्य Ali Al Arafat एवं Mentor Eduserv कोचिंग के बीच विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता (MoU) संपन्न हुआ.

By Vaibhaw Vikram
बुंडू के अमानत अली इंटर महाविद्यालय ने Mentor Eduserv के साथ किया MoU, छात्रों को मिलेगी NEET-JEE की विशेष कोचिंग

न्यूज11 भारत
बुंडू/डेस्क:
अमानत अली इंटर महाविद्यालय, बुंडू के प्राचार्य Ali Al Arafat एवं Mentor Eduserv कोचिंग के बीच विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता (MoU) संपन्न हुआ. इस समझौते के तहत महाविद्यालय के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को NEET एवं JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है.

इस अवसर पर प्राचार्य अली आराफत ने कहा कि अधिकांश विद्यार्थियों को NEET एवं JEE की तैयारी के लिए रांची, कोटा अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है. इस पहल से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी का अवसर मिलेगा तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल इंटरमीडिएट शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफल बनाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी है.

Mentor Eduserv के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाएं, अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज़, करियर काउंसलिंग एवं परीक्षा रणनीति संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. समझौता समारोह के दौरान महाविद्यालय के उपप्राचार्य, विज्ञान संकाय के शिक्षकगण तथा अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

यह भी पढ़ें: DC की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन, सुनी गई सभी की फ़रियाद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा