विशेष गहन पुनरीक्षण-2026

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

By Ark Sahuliyar
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत शेष 6 दिनों में Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

समाहरणालय स्थित  एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी EROs/AEROs से विधानसभावार Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के साथ-साथ ASDD सूची एवं प्रोसीडिंग्स की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. जिन मतदान केंद्रों पर कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां तत्काल गति बढ़ाते हुए समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अगले 6 दिनों तक सभी BLO सुपरवाइजर को लगातार Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में BLO के साथ सक्रिय रूप से संलग्न रखा जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और लक्ष्य समय पर पूरा हो सके.

बैठक में कार्य की धीमी प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में असंतोषजनक प्रदर्शन पर AERO-सह-अंचलाधिकारी (रातू) रवि कुमार, अंचलाधिकारी चान्हो, अंचलाधिकारी हेहल एवं AMC चन्द्र दीप कुमार को शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया गया. वहीं, बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर AERO बुंडू एवं अंचलाधिकारी बड़गाईं को शोकॉज जारी करने के साथ-साथ उनका वेतन रोकने का निर्देश भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दिया गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने BLO सुपरवाइजरों की शिकायतों पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने तथा 50 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले BLO को शोकॉज जारी करने के निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें- CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा