दर्दनाक हादसा

चंदवा के दामोदर के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदवा के दामोदर के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जेएच 03 ए यू 6277 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी गिरी (पति- प्रमोद गिरी) एवं स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार (पिता- बद्री वर्मा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, सरिता समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया. अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी भी देखने को मिली, जिससे घायलों को रेफर करने में परेशानी हुई. सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रही थी. इसी दौरान दामोदर गांव के समीप वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे के समय घर के बाहर मौजूद लोग वाहन की चपेट में आ गए, जबकि वाहन में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा और तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त छापेमारी, विद्यार्थियों को दी गई खाद्य सुरक्षा की जानकारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा