मानवता शर्मसार

3 महीने के बच्चे को छोड़कर भागी अज्ञात महिला, बसिया के देवी गुड़ी चौक की घटना, पुलिस ने नवजात को CWC गुमला को सौंपा

घर की सदस्य को अपना नवजात बच्चा सौंप शौच का बहाना कर भाग गई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
3 महीने के बच्चे को छोड़कर भागी अज्ञात महिला, बसिया के देवी गुड़ी चौक की घटना, पुलिस ने नवजात को CWC गुमला को सौंपा

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के देवी गुड़ी चौक निवासी प्रेम कुमार साहू के घर से मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहाँ एक अज्ञात महिला अपने नवजात बच्चे को एक स्थानीय परिवार के पास छोड़कर फरार हो गई.

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे बसिया क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात महिला बारिश से बचने के बहाने प्रेम कुमार साहू के घर के बाहर बरामदे में काफी देर तक बैठी रही.

कुछ समय बीतने के बाद, उस महिला ने घर की सदस्य पूजा गुप्ता को अपना नवजात बच्चा यह कहते हुए थमाया कि वह शौच के लिए जा रही है और तब तक बच्चे की थोड़ी देर देखभाल कर लें. बच्चा सौंपने के बाद महिला वहाँ से चुपचाप खिसक गई और वापस नहीं लौटी.

पुलिस और CWC की कार्रवाई

परिजन लगभग एक घंटे तक महिला के लौटने का इंतजार करते रहे. जब महिला काफी देर तक वापस नहीं आई, तो संदेह होने पर पूजा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना बसिया थाना को दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने गुरुवार को बाल कल्याण समिति (CWC) से संपर्क साधा और नवजात बच्चे को सुरक्षित गुमला (CWC) पहुँचा दिया, जहाँ अब बच्चे की उचित देखभाल की जा रही है. पुलिस फिलहाल  अज्ञात महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: राजगंज में अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, कई यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा