सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा 2026

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 7299 पदों पर होगी नियुक्ति

सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित पारा शिक्षकों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

By News11 Bharat
सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 7299 पदों पर होगी नियुक्ति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित पारा शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. सहायक आचार्य (पारा शिक्षक हेतु) नियुक्ति परीक्षा-2026 के तहत कुल 7299 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें कक्षा 1 से 5 के लिए 2756 पद तथा कक्षा 6 से 8 के लिए 4543 पद निर्धारित हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी की गई हैं. अभ्यर्थी 30 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. वहीं ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित है. अभ्यर्थियों को 3 सितंबर तक ऑनलाइन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 5 से 7 सितंबर तक उसमें सुधार किया जा सकेगा.

₹25,500 से ₹92,300 तक वेतनमान

नियुक्ति के लिए वेतनमान के तहत कक्षा 1 से 5 के सहायक आचार्य को ₹25,500 से ₹81,100 तथा कक्षा 6 से 8 के सहायक आचार्य को ₹29,200 से ₹92,300 का वेतनमान मिलेगा. परीक्षा शुल्क सामान्य एवं अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ₹100, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के लिए ₹50 निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष रखी गई है.

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट "jssc.jharkhand.gov.in" (https://reference-url-citation.invalid/0) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा