9 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत

हिरणपुर में 9 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की कोशिश का आरोप, 3 नाबालिग हिरासत में

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची को तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से गलत नीयत से झाड़ियों में ले जाने का मामला सामने आया है.

By : Ark Sahuliyar
हिरणपुर में 9 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की कोशिश का आरोप, 3 नाबालिग हिरासत में

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची को तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से गलत नीयत से झाड़ियों में ले जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान 10, 12 और 13 वर्ष उम्र के तीन नाबालिग लड़कों ने उसे कथित तौर पर पकड़कर झाड़ियों की ओर ले गए. इसी बीच वहां से बाइक से गुजर रहे एक युवक ने बच्ची की आवाज सुनी. युवक ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला.

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन हिरणपुर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

मामले को गंभीरता से लेते हुए हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस के अनुसार, मामले में कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया है. तीनों नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.