न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर बड़ा निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में नल-जल घोटाले के मुख्य आरोपी, झामुमो के महासचिव एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा भारत का खंडित नक्शा जारी करना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और देश की अखंडता पर सीधा प्रहार है. सत्ता और तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी झामुमो लगातार झारखंड विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही है, लेकिन अब वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की एकता और संप्रभुता से भी समझौता किया जा रहा है.
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि नल-जल योजना में भारी कमीशनखोरी, गढ़वा में बालू और जमीन लूट के आरोपों से घिरे पूर्व मंत्री ने जिस प्रकार कश्मीर को भारत से अलग दिखाने का दुस्साहस किया है, वह करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान है. यह केवल एक “गलती” नहीं, बल्कि मानसिकता को दर्शाने वाला गंभीर कृत्य है. मुख्यमंत्री Hemant Soren जी बताएं कि क्या ऐसे लोगों को संरक्षण देना उनकी सरकार की नीति बन चुकी है? देश की अखंडता से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और मिथिलेश ठाकुर को झारखंड एवं देशवासियों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- RIMS में दवा उपलब्ध नहीं, बाहर मेडिकल स्टोर बंद... आखिर मरीज इलाज के लिए दवा कहां से लाएंगे?
बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर साधा बड़ा निशाना, कहा- भारत का खंडित नक्शा जारी करना बेहद शर्मनाक
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा