बहरागोड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

By News11 Bharat
बहरागोड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छोटापारुलिया गांव निवासी युवक धीरेंद्र मोहन साऊ गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र अपनी बाइक से बहरागोड़ा से आडंग गांव स्थित स्कूल के लिए निकला था, तभी बाला एंड सोन्स के पास वह इस दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की 1033 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, युवक की नाजुक और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर व उच्च स्तरीय इलाज के लिए पी आर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा