बैंक सेवाएं

घाघरा पंचायत सचिवालय में बैंक ऑफ इंडिया का विशेष शिविर, मौके पर हुआ 300 सौ खाताधारकों का री-केवाईसी

शिविर में बैंक के शाखा प्रबंधक अमित विजय होरो सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
घाघरा पंचायत सचिवालय में बैंक ऑफ इंडिया का विशेष शिविर, मौके पर हुआ 300 सौ खाताधारकों का री-केवाईसी

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क: बैंक ऑफ इंडिया घाघरा शाखा की ओर से पंचायत सचिवालय परिसर में वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य खाताधारकों की सुविधा के लिए एक दिवसीय ऑन स्पॉट री-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बैंक के शाखा प्रबंधक अमित विजय होरो, ऑफिसर महावीर टोप्पो, बैंककर्मी मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में खाताधारकों ने अपने बैंक खातों का री-केवाईसी कराया. बैंक कर्मियों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित पहचान एवं पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही केवाईसी प्रक्रिया पूरी की. शाखा प्रबंधक अमित विजय होरो ने बताया कि बैंक खातों को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराना आवश्यक है. उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों से समय पर री-केवाईसी कराने की अपील की, ताकि उन्हें बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इस दौरान ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन और साइबर ठगी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया. ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को बैंक शाखा तक बार-बार जाने की परेशानी से राहत मिली. मौके पर कई बीसी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ शहर के रविंद्र चौक के समीप कॉंग्रेस जिला कमिटी की और से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा