विकास कुमार/न्यूज 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के दंगवार पुलिस पिकेट का सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार मेहता ने सोनू गुप्ता से प्रभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस अधीक्षक द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे. क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. पुलिस जनता के सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रख सकती है.
प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने दंगवार पिकेट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.इस दौरान वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. जांच के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई.
यह भी पढ़ें: बड़े इन्तजार के बाद आखिर इंगलैंड में टीम इंडिया को जीत मिल ही गई, शुभमन की सेना ने 6 विकेटसे जीता बर्मिंघम में वनडे