रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा /डेस्क: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज चाईबासा बस स्टैंड परिसर में नगर परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम में चाईबासा नगर परिषद के चेयरमैन नितिन प्रकाश और कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया. इस दौरान वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप, जेबा फरात, धर्मवीर पासवान, राहुल लाल, चन्दु कारवा, सुनीता खलखो, देवव्रत कुमार, लाल लकड़ा सहित मुन्ना आलम और नगर परिषद के कर्मी भी उपस्थित रहे. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया.
चेयरमैन नितिन प्रकाश ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उनका संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा देता है. उन्होंने सभी से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की.
यह भी पढ़ें: पदमा ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ठगी का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार