रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी अनुमंडल परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है. जिसे डुमरी एसडीएम राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. जिसका मुख्य मकसद है फसल बीमा योजना जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त प्रायोजित से चलाया जा रहा है इस योजना मे लोगों को फसल बीमा को लेकर जागरूकता फैलाना है. जिसके माध्यम से फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से फसलों की क्षति पूर्ति के लिए आवेदन कैसे करना है संबंधित अधिकारियों तक यह आवेदन कैसे पहुंचेगा और किन-किन कागजातों की जरूरत होगी. इसको लेकर रथ पूरे क्षेत्र में जा जाकर लोगों को जागरूक करेगा. इसमें यह भी बताया जाएगा की कैसे फसल की क्षति पूर्ति के लिए कितना पैसा मिलेगा. इस जागरूकता रथ के रवाना होने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इस दौरान एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रमुख उषा देवी,बीस सुत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थें.
यह भी पढ़ें: कुडू में खाद दुकानों का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश