bjp-bharno-mandal-meeting-bla2-booth-presidents-si

भरनो में भाजपा की अहम बैठक, बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर बना रोडमैप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंडल भरनो के दक्षिणी भरनो शक्ति केंद्र के तत्वावधान में बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ब्लॉक चौक भरनो स्थित श्रीकांत प्रसाद केशरी के आवास के समीप किय

By Vaibhaw Vikram
भरनो में भाजपा की अहम बैठक, बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर बना रोडमैप

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंडल भरनो के दक्षिणी भरनो शक्ति केंद्र के तत्वावधान में बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ब्लॉक चौक भरनो स्थित श्रीकांत प्रसाद केशरी के आवास के समीप किया गया. बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भोला प्रसाद केशरी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की महत्ता से अवगत कराया.उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है.इसके लिए पार्टी के बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई.उन्हें निर्देश दिया गया कि अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर अनमैपिंग मतदाताओं का मैपिंग सुनिश्चित करें,अवैध एवं त्रुटिपूर्ण नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करें,मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाने का कार्य गंभीरता से करें.वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है.

इसके लिए सभी बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभानी होगी.साथ ही मतदाताओं को उनके अधिकारों और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया.बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों,बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई.कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया.

बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया.बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने की.इस अवसर पर मंडल महामंत्री मुरारी केशरी,शंभू केशरी, पीके सिंह,शिवचरण बारला, श्रीकांत प्रसाद केशरी, बजरंग गुप्ता,सूरत लोहरा, राजू केशरी,लखन राम, राजेश प्रसाद केशरी,ओम प्रकाश केशरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: विकास से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन, काशीडीह को अलग राजस्व गांव घोषित करने की उठी मांग
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा