श्रद्धासुमन

आदित्यपुर में भाजपा ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को की श्रद्धांजलि अर्पित

आर्टिकल 370 को हटा कर केंद्र सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि - चम्पाई सोरेन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
आदित्यपुर में भाजपा ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को की श्रद्धांजलि अर्पित

मधु सुदन/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  आदित्यपुर के स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में भाजपा आदित्यपुर मंडल के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे. 

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर हुई. तत्पश्चात अतिथियों ने उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा - "जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे और आर्टिकल 370 के खिलाफ उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे. इसी मुद्दे पर उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार का विरोध भी किया. उनके इस सपने को आजादी के सात दशकों बाद, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा किया, जब 5 अगस्त 2019 को गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने संसद में आर्टिकल 370 को हटाने का ऐलान किया और 6 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति ने आदेश जारी किया."

उन्होंने डॉ. मुखर्जी को राष्ट्रवाद, त्याग, साहस और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का हर एक पल भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया. 

उनके योगदान को याद करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि साल 1947 में देश के विभाजन के समय मुस्लिम लीग पूरे बंगाल को पाकिस्तान में शामिल करना चाहती थी. डॉ. मुखर्जी ने इसका विरोध किया और हिंदू-बहुल क्षेत्रों को भारत में रखने के लिए बंगाल के विभाजन की मांग की. उनके प्रयासों से ही बंगाल के दो टुकड़े हुए और पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि भाजपा में हमलोग कहते हैं कि सबसे ऊपर राष्ट्र का हित, उसके बाद पार्टी, उसके बाद परिवार और सबसे अंत में अपने बारे में सोचना चाहिए. यही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की सोच थी. उनके आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों को युगों-युगों तक देशभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे. 

इस कार्यक्रम में पूर्व उप-महापौर बॉबी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पार्षद शांतनु घोष, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र, रंजीत प्रधान, देवराज चाकी, गुरजीत सिंह, पवन महतो, बुबई शर्मा, अमन कुमार, भंबल दास समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ उपायुक्त ने किया गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा