धुर्वा के तीन बच्चों की गुमशुदगी मामले में पुलिस की कार्यशैली पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उठाए सवाल

13 जून की शाम 6 बजे बच्चों की सकुशल बरामदगी और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर निकाला जाएगा मशाल जुलूस

By Ark Sahuliyar
धुर्वा के तीन बच्चों की गुमशुदगी मामले में पुलिस की कार्यशैली पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उठाए सवाल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और मामले की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है. बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पढ़ा-लिखा नहीं है और पुलिस ने अपने बचाव में मनमाने ढंग से प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया है. इससे पुलिस की भूमिका पर संदेह उत्पन्न होता है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से तीनों बच्चों की अविलंब बरामदगी सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी. उन्होंने धुर्वा मंडल एवं भाजपा राँची महानगर के कार्यकर्ताओं और आम जनता से आह्वान किया कि बच्चों की बरामदगी और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में कल शाम 6 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा. साथ ही कहा कि यदि इसके बाद भी बच्चों की बरामदगी नहीं होती है तो पार्टी आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय करेगी.

आदित्य साहू ने कहा कि रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नं-02 से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति का आज तक कोई पता पुलिस प्रशासन नहीं लगा सकी है. स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन अपने दायित्वों को लेकर गंभीर नहीं दिखती है. इस दिशा में भी पुलिस ठोस कदम उठावें. आदित्य साहू ने कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बच्चों के अपहरण और लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है. भाजपा ऐसे प्रत्येक मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ता जनहित में आवाज उठाने का कार्य करते हैं.

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी इस देश में समान अधिकार प्राप्त हैं. धुर्वा इलाके के बच्चों के लापता होने के लगभग 12 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है. पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस केवल औपचारिकताएं पूरी कर रही है और अब तक प्रभावी खोजबीन नहीं की गई है. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सरोज सिंह, अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन, रमेश सिंह, उमेश यादव, शुचिता रानी राय, जितेंद्र वर्मा, वीणा मिश्रा, दीपक लोहरा, पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, राजेंद्र मुंडा सहित कई लोग थे.

यह भी पढ़ें- JMM ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, उत्तराखंड की तर्ज पर वर्ष 2003 मतदाता सूची एवं बूथ मैपिंग उपलब्ध कराने की मांग 

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा