विशेष गहन पुनरीक्षण

869 मतदाताओं वाले बूथ का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ ईश्वर दयाल गिरी सम्मानित

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने किया सम्मान

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
869 मतदाताओं वाले बूथ का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ ईश्वर दयाल गिरी सम्मानित

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसआईआर)-2026 के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बारीदोहर स्थित मतदान केंद्र संख्या-66 के 869 मतदाताओं का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बीएलओ ईश्वर दयाल गिरी को सम्मानित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी.बताया गया कि बीएलओ ईश्वर दयाल गिरी ने अपने बूथ पर दर्ज सभी 869 मतदाताओं के विवरण का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया. उनके इस उत्कृष्ट कार्य से मतदाता सूची को अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है.बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने कहा कि निर्वाचन कार्य में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणादायक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी बीएलओ इसी समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें.

यह भी पढ़ें: सूचना मिलते ही सक्रिय हुईं बीडीओ, दिव्यांग नवीन लकड़ा को तत्काल मिला व्हीलचेयर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा