Block-level 'Little Champ' and Subroto Cup footbal

भरनो में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विजेता टीमें जिला स्तर पर दिखाएंगी दम

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By Vaibhaw Vikram
भरनो में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विजेता टीमें जिला स्तर पर दिखाएंगी दम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ सूरज लकड़ा,बीआरपी समीम एजाज,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा, एलईओ स्मिता लुगुन एवं राजदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं देकर किया.

अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं. लिटिल चैंप अंडर-12 प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की पांच-पांच टीमों ने भाग लिया. बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बालिका मध्य विद्यालय भरनो और हाई स्कूल कनारवा की टीम आमने-सामने हुई. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका मध्य विद्यालय भरनो ने खिताब अपने नाम किया.

वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में हाई स्कूल कनारवा और बालिका मध्य विद्यालय भरनो के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया.निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही.इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें हाई स्कूल कनारवा की टीम ने एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.आयोजकों ने बताया कि सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 जून (सोमवार) को खेला जाएगा.

इस प्रतियोगिता में चयनित सभी वर्गों की विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भरनो प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी,खेल मैदान में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की अच्छी उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.प्रतियोगिता के सफल संचालन में सीआरपी भूषण केशरी, नूर एहसान, अमित टोप्पो, कुंवर कुजूर, कलेश्वर सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: स्टेयरिंग थाम जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, प्राकृतिक सौंदर्य का किया दीदार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा