पेड़ में लटकता मिला शव

पाटपुर के युवक का पेड़ में लटकता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पाटपुर गांव निवासी युवक रवि बेहरा का शव एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया.

By Ark Sahuliyar
पाटपुर के युवक का पेड़ में लटकता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पाटपुर गांव निवासी युवक रवि बेहरा का शव एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. परिजनों के मुताबिक, रवि रात को खाना खाकर सामान्य रूप से घर में सोया था, लेकिन देर रात वह कब बाहर निकल गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी. सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तब उनकी नजर पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. इस अप्रत्याशित घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अपने स्तर से गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- रामगढ़: सिरका परियोजना के चेक पोस्ट पर दो नकाबपोश अपराधियों ने की दो राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस  

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा