किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार

रिश्वतकांड: तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

रिश्वतकांड मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
रिश्वतकांड: तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वतकांड मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. आरोपी की दूसरी बार जमानत याचिका खारिज हुई है. किरण कुसुम खलखो गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका के पंचायत सचिव थी. परमेश्वर सिंह को ग्रामसभा की ओर से एक कुआं का मरम्मत कार्य का काम मिला था. 

कुआं मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बकाया पैसे की भुगतान के लिए परमेश्वर सिंह ने आवेदन किया था. लेकिन पंचायत सचिव ने बिल पास करने के एवज में 8000 रुपए रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत ACB से की गई थी. एसीबी ने 12 मार्च को जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में बंद है. वहीं, मामले में आरोपी पर आरोप गठित हो चुका है. 19 सितंबर से मामले में गवाही होगी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें- डबल मर्डर केस में आया कोर्ट का फैसला, ट्रायल फेस किए चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी 

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.