पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: थाना क्षेत्र के सेहल बरटोली गांव में सोमवार को बिजली विभाग की लापरवाही का खमियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा. बिजली पोल के सपोर्टिंग तार में करंट प्रवाहित होने से उसकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. पीड़ित किसान राजेंद्र महतो ने बताया कि वह टोंगरी बर के समीप अपनी भैंस चरा रहे थे. इसी दौरान भैंस चरते-चरते बिजली पोल के सपोर्टिंग तार के संपर्क में आ गई. तार में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आने से भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. राजेंद्र महतो ने बिजली विभाग से मामले की जांच कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग से खुले एवं करंट प्रवाहित सपोर्टिंग तारों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद के परशुरामडीह गांव समीप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई