26 जून तक भवन नियमितीकरण , अब तक सिर्फ 60 आवेदन, डिप्टी मेयर ने तय कराया एक समान एलटीपी शुल्क

By Pramod Kumar
26 जून तक भवन नियमितीकरण , अब तक सिर्फ 60 आवेदन, डिप्टी मेयर ने तय कराया एक समान एलटीपी शुल्क

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड सरकार द्वारा अवैध रूप से निर्मित भवनों के नियमितीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं मिल रहा है. 26 जून को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है, लेकिन अब तक केवल 60 ऑनलाइन आवेदन ही प्राप्त हुए हैं. इस पर नगर निगम के उपमहापौर मनोज सिंह ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों, अभियंताओं और लाइसेंसधारी तकनीकी व्यक्तियों (एलटीपी) को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.

उपमहापौर कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भवन 

नियमितीकरण और भवन नक्शा स्वीकृति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. नगर निगम के अनुसार लगभग 40 से 50 आवेदकों के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है. वहीं करीब 200 लोगों ने नियमितीकरण की प्रक्रिया, शुल्क और पात्रता संबंधी जानकारी ली है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अभी भी आवेदन करने से पीछे हैं.

बैठक में एलटीपी शुल्क को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभिन्न एलटीपी द्वारा भवन मालिकों से अलग-अलग दरों पर शुल्क लिया जा रहा है. कहीं 14 रुपये तो कहीं 15 रुपये प्रति वर्गफुट तक शुल्क वसूला जा रहा था. इस पर उपमहापौर ने असंतोष जताते हुए सभी एलटीपी के साथ चर्चा की और सर्वसम्मति से नियमितीकरण कार्य के लिए एलटीपी शुल्क 8 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित कराया, ताकि आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और सभी आवेदकों से समान शुल्क लिया जाए.

उपमहापौर ने कहा कि नियमितीकरण कराने से भवन को वैधानिक मान्यता मिल जाएगी. इससे भविष्य में भवन विस्तार, अतिरिक्त मंजिल निर्माण तथा नक्शा स्वीकृति प्राप्त करने में सुविधा होगी. साथ ही बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण के कारण उत्पन्न होने वाली प्रशासनिक एवं कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी.

उन्होंने बताया कि नियमितीकरण के लिए आवासीय भवनों का शुल्क 10 हजार रुपये, व्यावसायिक भवनों का 20 हजार रुपये तथा निगम में बाद में शामिल क्षेत्रों के भवनों के लिए 5 हजार रुपये निर्धारित है. बैठक में वार्ड स्तर पर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक पात्र भवन स्वामियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया, ताकि अंतिम तिथि से पहले लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें. इस बैठक मे उपस्थित सहायक नगर आयुक्त, नाजिर संतोष कुमार, ई. अभिषेक कुमार, ई. जैक्की,  ई. सिद्धार्थ प्रियदर्शी, ई.आकाश श्रीवास्तव, ई. मोहम्मद मोसीन अख्तर, ई. साजन कुमार, ई. राजकुमार, ई. संतोष कुमार,  ई. मोहम्मद फैज खान आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का चांडिल में शानदार आयोजन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा