सडक हादसा

बुंडू: सोनाहातु में हाइवा ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी रोड किया जाम

आक्रोशित परिजनों ने सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है और शव सड़क पर ही पड़ा हुआ है.

By : Dipali Kumari
बुंडू: सोनाहातु में हाइवा ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी रोड किया जाम

न्यूज़11 भारत 
बुंडू/डेस्क:
 सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा टोला देवानसारणा में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशी पापड़ाहुडुम गांव निवासी रमेश महतो और 42 वर्षीय सिंधु वाला देवी के रूप में हुई है. घटना से आक्रोशित परिजनों ने सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है और शव सड़क पर ही पड़ा हुआ है.

बताया जा रहा है कि महिला अपनी दीदी के घर बारेंदा कुल्याणटांड़ में तीन नहान कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम के बाद वह अपने पति के साथ वापस अपने गांव जा रही थी, इसी क्रम में देवानसारणा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा संख्या JH10 DB 5777 ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश महतो ने भी अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें: 3 इंटरनेशनल गोल्ड मेडल, फिर भी जिंदगी बदहाल: रांची की सड़कों पर सब्जी बेच रही पैरा एथलीट पुष्पा

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.